कुल टेस्‍ट 10 लाख के पार, हर 100 में से 96 लोगों को नहीं निकल रहा कोरोना, जानें राज्‍यवार आंकड़े

कुल टेस्‍ट 10 लाख के पार, हर 100 में से 96 लोगों को नहीं निकल रहा कोरोना, जानें राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

कोरोना के खिलाफ जंग में जांच की अहमियत को समझते हुए सरकारें अब बड़े पैमाने पर जांच करवा रही हैं। इसी का परिणाम है कि देश में रविवार को कोरोना जांच का आंकड़ा 10 लाख को पार करके 10 लाख 46 हजार तक पहुंच गया है। इसके अनुपात में अब भी देश में कोरोना के कन्‍फर्म मामलों की संख्‍या 40 हजार से कुछ ऊपर ही है। देश में प्रति 100 कोरोना टेस्‍ट में पॉजिटिव केसों की संख्‍या सिर्फ 3.8 पर बनी हुई है। यानी हर 100 में से 96.2 लोगों में कोरोना का संक्रमण नहीं होता। इसके अलावा देश में 100 कन्‍फर्म कोरोना मरीजों में से 3.2 मरीज मौत के मुंह में जा रहे हैं।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार रविवार की शाम तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 28070 पहुंच गई है। एक्‍ट‍िव पीड़‍ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10886 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 1306 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 40263 मामले हो गए हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो देश भर में कोविड19 के 2487 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि इनमें से 139 मामले अभी राज्‍यों के पास पुष्टि के लिए लंबित हैं। इस तरह देखा जाए तो प्रभावी रूप से नए मामलों की संख्‍या आज 2348 ही रही है। पिछले 24 घंटे में 869 और मरीज कोरोना मुक्‍त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में 86 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। शनिवार को 2411 नए मरीज सामने आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में 24 घंटे में टेस्‍ट की संख्‍या भी 70 हजार से ऊपर बनी हुई है। भारत में कुल टेस्‍ट का आंकड़ा आज 10 लाख को पार कर गया। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार पूरे देश में शनिवार की सुबह 9 बजे से लेकर रविवार की सुबह 9 बजे तक 70,087 टेस्‍ट किए गए हैं। रविवार की सुबह तक देश में कुल टेस्‍ट की संख्‍या 10 लाख 46 हजार 450 पर पहुंच गई है। कुल टेस्‍ट और कोरोना के कन्‍फर्म मामलों का अनुपात निकालें तो देश में प्रति 100 टेस्‍ट में कन्‍फर्म कोरोना मामले की दर 3.8 पर आ गई है जो कि दुनिया के अधिकांश देशों से बहुत ही कम है। अमेरिका में प्रति 100 टेस्‍ट में 17 व्‍यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। वैसे टेस्‍ट की गति बढ़ने से इसमें कुछ बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है।

राज्‍यों का हाल

रविवार को सामने आए 2487 नए मरीजों में 2270 मामले देश के आठ राज्‍यों में केंद्रित हैं। 790 नए मरीजों के साथ महाराष्‍ट्र आज भी शीर्ष पर है जबकि 384 नए मरीजों के साथ दिल्‍ली दूसरे और 334 नए मरीजों के साथ गुजरात तीसरे स्‍थान पर है। रविवार को तमिलनाडु के नए मरीजों की संख्‍या में भी अप्रत्‍याशित उछाल आया है और वहां 231 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा उत्‍तर प्रदेश में 171, बंगाल और मध्‍य प्रदेश में 127-127 और राजस्‍थान में 106 नए मरीज सामने आए हैं।  

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

राज्य                             

कुल          

ठीक हो चुके       

मौतें      

आंध्र प्रदेश

1583

488

33

अंडमान-निकोबार 

33

17

0

अरुणाचल प्रदेश

1

1

0

असम

43

32

1

बिहार

482

117

4

चंडीगढ़ 

94

19

0

छत्तीसगढ़

43

36

0

दिल्ली

4122

1256

64

गोवा

7

7

0

गुजरात 

5055

896

262

हरियाणा

394

227

4

हिमाचल प्रदेश 

40

33

1

जम्मू एवं कश्मीर 

666

254

8

झारखंड

115

22

3

कर्नाटक

606

282

25

केरल

500

400

4

लद्दाख

40

17

0

मध्य प्रदेश 

2846

798

156

महाराष्ट्र 

12296

2000

521

मणिपुर

2

2

0

मेघालय

12

0

1

मिजोरम

1

0

0

नागालैंड

0

0

0

ओडिशा

160

56

1

पुडुचेरी

8

5

0

पंजाब

772

112

20

राजस्थान

2772

1121

65

तमिलनाडु

2757

1341

29

तेलांगना

1063

458

28

त्रिपुरा

4

2

0

उत्तराखंड

59

39

0

उत्तर प्रदेश 

2626

698

43

वेस्ट बंगाल

922

151

33

भारत में कुल मामले

40124*   

10887

1306

* कुल मामलों के अतिरिक्‍त 139 मामले पुष्टिकरण के लिए अभी राज्‍यों के पास लंबित हैं और इस तरह देश में कुल मामले 40263 हैं।

इसे भी पढ़ें-

त्वचा की दरारों से भी शरीर में जा सकता है कोरोना वायरस, हाथ धोने के लिए इन 5 बातों का रखें ध्यान

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।